फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दून हाईवे की मरम्मत होने तक खोला गया एलिवेटेड रोड

Fri, 19 Dec 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
वाहनों के लिए खोली गई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड। संवाद
विज्ञापन
छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून हाईवे की शिवालिक पहाड़ियों के बीच गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क के मरम्मत कार्य के चलते एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड को कुछ दिनों के लिए वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इससे वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बता दें कि पुराने मार्ग पर मोहंड से डाट मंदिर तक गड्ढों की भरमार है। इसके चलते अक्सर वाहन खराब होने या फिर दुर्घटनाग्रस्त होने पर इस मार्ग पर जाम भी लगता रहता है। काफी समय से लोग इस सड़क मार्ग की मरम्मत और एलिवेटेड खोलने की मांग कर रहे थे। ऐसे में बुधवार शाम से सहारनपुर के गणेशपुर से देहरादून के आसारोड़ी तक बनाई गई 12 किमी लंबी एलिवेटेड रोड को वाहनों के लिए खोल दिया गया।
इस बार इसकी दोनों लेन खोली गई। बताया जा रहा है कि नीचे वाले सड़क मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है ताकि लोगों को हादसों से बचाया जा सके। एलिवेटेड रोड खुलने से यात्रियों ने राहत ली है। दैनिक यात्रियों पूर्व ब्लाक प्रमुख राव फजलुर्रहमान, मुनीष बंसल, अर्जुन राणा, अभिषेक राणा आदि का कहना है कि पुराने मार्ग से सफर करना दुश्वार हो रहा था। उनकी गाड़ियों में रोज टूट फूट हो रही थी। एलिवेटेड रोड खोलने और पुराने मार्ग की मरम्मत से सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें