फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विद्युत लाइन से करंट लगने पर हाथी की मौत

Sun, 26 Oct 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बिहारीगढ़ के सुंदरपुर में मृत पड़ा हाथी। संवाद - फोटो : poni news
विज्ञापन
बिहारीगढ़। शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के सुंदरपुर गांव निवासी किसान देशराज के खेत से गुजर रही नीचे लटकी हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आकर एक हाथी की मौत हो गई। वन संरक्षक और डीएफओ की मौजूदगी में चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम करने के बाद विसरा सुरक्षित रखा है, जिसे जांच के लिए बरेली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह देशराज के खेत में एक हाथी मरा हुआ मिला। उसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। इस जगह पर तार मात्र सात फीट की ऊंचाई पर लटके हैं। हाथी के शरीर पर जिस जगह करंट लगा, वहां से उसकी खाल बुरी तरह से जलने से घाव हो गए थे। सूचना के बाद मुख्य वन संरक्षक के इलांगो, डीएफओ विपुल सिंघल, मोहंड रेंज अधिकारी लव सिंह कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद हाथी के शव को बड़े डंपर में लादकर मोहंड रेंज की खुजनावर चौकी पर ले जाया गया। विश्व प्रकृति निधि टीम भी मौके पर मौजूद रही। हाथी के शव के पोस्टमार्टम के बाद जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर उसे जमीन में दबवा दिया गया।
डीएफओ विपुल सिंघल ने बताया कि हाथी की उम्र करीब 35 वर्ष थी और वह मखना था। मखना हाथी के डेढ़ दांत होते हैं और वह कभी समूह में नहीं रहता है। अकेला ही रहना पसंद करता है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशन में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि घटना के संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र भेजा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण देशराज कांबोज का कहना है कि उसके खेत में सात फीट की ऊंचाई से एचटी लाइन के तार गुजर रहे हैं। वह कई बार इन तारों को हटवाने या ऊंचा कराने की मांग को लेकर लिखित और मौखिक शिकायतें ऊर्जा निगम के दफ्तर में कर चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें