फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शिवालिक की बड़कला रेंज में हाथी की मौत

Sat, 24 Aug 2024 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शिवालिक वन प्रभाग की बड़कला रेंज में एक हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पता लगते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हाथी का पोस्टमार्टम कराया गया। सैंपल जांच के लिए बरेली भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों को देर शाम घटना का पता चला। इसके बाद डीएफओ श्वेता सैन बड़कला रेंज के अधिकारियों व कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने पहले हाथी की मौत का कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन जब कुछ नहीं मिला तो पशु चिकित्सकों का एक पैनल बनाया। इसके बाद पशु चिकित्सकों की तीन सदस्य टीम ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया। उसका बिसरा जांच के लिए बरेली भेजा गया है। शनिवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
उधर, डीएफओ श्वेता सैन ने बताया कि हाथी के मौत की जानकारी मिली है। तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर दिया है। लेकिन, अभी रिपोर्ट नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें