फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सीएम बोले... उपचार करने वाले खुद ही बीमार

Fri, 23 Aug 2024 04:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों की बैठक लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,स्रोत
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन सभागार में हुई संगठन की बैठक में महापौर डा अजय कुमार सिंह पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, ऐसा लगता है कि लोगों का उपचार करने वाले खुद ही बीमार हैं। तब ही तो शहर में न तो अतिक्रमण हट रहा है और न ही आय के साधन बढ़ रहे हैं। उधर, पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस उनकी सुनती नहीं, तो वे जनता के काम कैसे कराएं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की बैठक 12 बजे शुरू होकर डेढ़ बजे तक चली। इसमें केवल वर्तमान पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और चुनाव लड़ने वाले दोनों प्रत्याशी शामिल थे। पूर्व पदाधिकारियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों को बैठक निकाल दिया गया। एक-एक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से बात की। चुनाव में हार का कारण पूछने के साथ ही कहा कि विपक्ष ने झूठ का प्रचार कर जनता को गुमराह किया है। भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करें।

सीएम ने नगर निगम को लेकर तल्ख टिप्पणी करते हुए महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह से कहा कि आपको शहर के हालात ठीक करने थे, लेकिन शहर अतिक्रमण से अटा पड़ा है। अतिक्रमण हटाने से यदि चार लोग नाराज होते हैं तो होने दो, लेकिन एक लाख को उसका फायदा भी तो मिलेगा।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों से कहा कि हर दिन दो घंटे जनसमस्याएं सुनें। प्रभारी मंत्री हर माह डीएम, एसएसपी, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। पिछली बैठक में आई समस्याओं का अगले माह रिव्यू करें। सीएम ने कहा कि जिले के भ्रष्ट अधिकारियों की प्रमाण के साथ सूची उपलब्ध कराएं। कोई अधिकारी समन्वय से काम नहीं कर रहा तो शासन को अवगत कराओ। बातचीत के दौरान सीएम ने प्रदेश भर के प्रभारी मंत्री बदलने के भी संकेत दिए।

000

- रोहिंग्या और बस स्टैंड का मुद्दा उठा

शहर विधायक राजीव गुंबर ने महानगर में बस स्टैंड के निर्माण, ढमोला नदी की सफाई का मुद्दा उठाया। स्मार्ट सिटी में खराब कार्यों को लेकर शिकायत की। रोहिंग्या की जांच के साथ-साथ आधार कार्ड सेंटर पर भीड़ की बात की। सीएम ने जांच के बाद ही आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

000

-अतिक्रमण हटाएंगे

शहर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री की तरफ से कुछ आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। शहर को सुंदर बनाना है। नाराजगी की कोई बात नहीं है। कुछ लोग बैठक में नहीं थे, जो नाराजगी का भ्रम फैला रहे हैं।

-डॉ. अजय कुमार सिंह, महापौर

000

ये रहे मौजूद

प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मंत्री बृजेश सिंह, जसवंत सैनी, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, कीरत सिंह, मुकेश चौधरी, एमएलसी वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम और मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें