फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बदहाली पर चढ़ा व्यापारियों का पारा

Tue, 05 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
वार्ता करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में शहर में बिजली की कटौती एवं बिल वसूली के विरोध में व्यापारी भड़क उठे। उन्होंने विद्युत निगम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए घंटाघर स्थित निगम के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कर्मचारियों पर डरा, धमका कर अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया। सोमवार को सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर इकाई अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित होकर विद्युत निगम के घंटाघर स्थित कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने बिजली कटौती तथा कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विवेक मनोचा ने कहा कि पूरे जिले में बिजली सप्लाई ठप है। बिजली के आने, जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन


जगह-जगह तार टूटे पड़े हैं। संविदाकर्मी डरा, धमका कर उपभोक्ताओं से जबरन अवैध वसूली कर रहे हैं। ओवरलोडिंग के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है।

उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग, टंपर्ड मीटर, सील टूटी होना, रीडिंग न दिखाने की बात कहकर पुलिस कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है और उनसे अवैध वसूली की जा रही है। कुछ संविदाकर्मी विभाग की छवि को खराब कर रहे हैं। 

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह ने आश्वासन दिया कि कोई भी कर्मचारी अभद्र व्यवहार करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। हंगामा करने वालों में तजेंद्र कपूर, एसके दुआ, मुरली खन्ना, अभय जैन, हरीश खनेजा, सुरेश सलूजा,

अश्वनी कपाही, मदन लांबा, गुलशन अनेजा, संजीव खरबंदा, नीरज जैन, राजीव मदान, विनीत चौहान, अनिल गुप्ता, गुरप्रीत सिंह, सुमित मोघा, बलदेव राजपुरी, विशाल जसूजा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें