फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश से गड़बड़ाई विद्युत आपूर्ति पांच घंटे रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया, लेकिन इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह दस बजे से गई लाइट शाम चार बजे के बाद बहाल हुई। देहात में भी बिजली की आंख-मिचौली जारी रही।
विज्ञापन




बारिश के चलते बिजली लाइन पर दो स्थानों पर पेड़ गिर गए। पेड गिरने से लाइन में फॉल्ट में आ गया। इसके चलते आपूर्ति बाधित हो गई। महानगर की दिल्ली रोड, आवास विकास, प्रद्मुमन नगर, जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड, शिवाजी नगर, दीप विहार, पंत विहार, बापू जी नगर, हसनपुर, हकीकत नगर, पुराना शहर समेत अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रही। बारिश रुकने के बाद विद्युत निगम के कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाइन पर गिरे पेड़ों को हटाकर फाल्ट को ठीक करने का कार्य शुरू कराया। लाइन को ठीक करने में कर्मियों को काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ा। बिजली बाधित होने से आमलोगों को भारी परेशानी हुई। अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि बारिश और हवा के चलते लाइन में खराबी आ गई थी। फॉल्ट को ठीक कराकर जल्द से जल्द आपूर्ति को बहाल करा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें