कस्बागढ़ में विद्युत पोल टूट कर गिरा, मार्ग अवरुद्ध
बेहट। कस्बागढ़ गांव में एलटी लाइन का विद्युत खंभा टूटकर रास्ते पर गिर गया, जिसे ग्रामीणों ने लकड़ी की बल्लियों के सहारे खड़ा कर रखा है। इससे हादसे का खतरा बना है और मार्ग भी अवरुद्ध है। सूचना के बाद भी विद्युत निगम ने इसकी मरम्मत नहंी कराई है।
मंगलवार को ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम बेहट से शिकायत की। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर से प्राथमिक विद्यालय की तरफ जाने वाली इस एलटी लाइन के पोल को गिरे कई दिन हो गए। उन्होंने लकड़ी की बल्लियों के सहारे इस पोल को खड़ा कर रखा है। जिस रास्ते पर पोल गिरा है वह मुख्य मार्ग है। इससे कभी भी हादसा होने की आशंका है। सोमपाल सिंह, तेजपाल सिंह, सुशील कुमार, प्रदीप, कर्णपाल, मांगेराम, संगीता, सोनू, हरिचंद, रमेश, शीशपाल आदि का आरोप है कि वे कई बार इसके बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके है, लेकिन पोल को ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है, कि शायद विद्युत निगम के अधिकारी हादसा होने के इंतजार में है।
-- वर्जन ---
जेई को मौके भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
राजकुमार, एसडीओ विद्युत निगम