फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम से मारपीट, दस्तावेज फाड़े

विज्ञापन
नानौता थाने पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे बिजली अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। ग्राम ढाकादेई में राजस्व वसूली तथा विद्युत विच्छेदन सहित आसान किस्त योजना का नोटिस देने पहुंची विद्युत निगम की टीम के साथ ग्रामीणों ने बदसलूकी करते हुए मारपीट कर दी। वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे संविदा कर्मी के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया तथा सरकारी दस्तावेज फाड़ डाले। इस मामले में 10 लोगों को नामजद करते हुए 22 के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे विद्युत निगम की टीम में शामिल उपखंड अधिकारी संजय कुमार सिंह, अवर अभियंता पवन कुमार सिंह, नोडल अधिकारी आर्यवीर मंढार, अरुण कुमार, संदीप कुमार, अमित कुमार, राजीव शर्मा सहित अन्य कर्मी ग्राम ढाकादेई में एक उपभोक्ता के घर आसान किस्त योजना का नोटिस देने पहुंचे। आरोप है कि वहां काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगे। सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। हमले की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे संविदा कर्मी महावीर के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। विद्युत अधिकारी व कर्मचारियों ने एक चक्की परिसर में घुसकर अपनी जान बचाई।
आरोप है कि वहां भी उनके साथ मारपीट की गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 को देखकर हमलावर फरार हो गए। इसके पश्चात विद्युत अधिकारियों ने थाने पहुंचकर 10 लोगों को नामजद कर 22 के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए सरकारी दस्तावेज फाड़ने तथा विभागीय कर्मचारियों के साथ मारपीट कर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें