फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना विकास समितियों में चुनावी तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना विकास समितियों और चीनी मिल समितियों में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार ने समय सारिणी घोषित कर दी है। चुनावी प्रक्रिया 20 फरवरी से लेकर शुरू होकर तीन अप्रैल तक चलेगी। इसके लिए गन्ना समितियों एवं चीनी मिल समितियों में सदस्य किसानों की फीडिंग पोर्टल पर कराई जा रही है। जनपद के 215671 किसान इसमें भागेदारी करेंगे।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली गन्ना विकास समितियों के लिए चुनावी तैयारियों ने शुरू हो गई हैं। जनपद में चार गन्ना विकास समितियां हैं। इनमें देवबंद, सरसावा, सहारनपुर, और बेहट शामिल हैं। जबकि जिले में दो चीनी मिल समितियां हैं। इनमें चीनी मिल समिति नानौता और सरसावा हैं। सबसे पहले डेलीगेट के लिए छह मार्च को मतदान और मतगणना होगी। चुने गए डेलीगेट एक अप्रैल को निदेशकों का चुनाव करेंगे। तीन अप्रैल को सभापति एवं उप सभापति का चुनाव होगा।
गन्ना विकास समितियों और चीनी मिल समितियों में चुनाव की समय सारिणी घोषित हो गई है। चुनाव के लिए सदस्य किसानों की पोर्टल पर फीडिंग कराई जा रही है। चुनाव प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होकर तीन अप्रैल तक चलेगी। जिले की गन्ना विकास समितियों में पहले डेलीगेट फिर निदेशक और बाद में सभापति एवं उप सभापति का चुनाव होगा। जबकि चीनी मिल समितियों में उप सभापति होते हैं। जिलाधिकारी इसके पदेन सभापति होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी।
गन्ना विकास समिति एवं चीनी मिल समितियों में सदस्यों की स्थिति
गन्ना विकास समिति---------------सदस्य
देवबंद--------------------------------40580
सरसावा------------------------------36456
सहारनपुर----------------------------54929
बेहट-----------------------------------33445
चीनी मिल समिति नानौता-----------38476
चीनी मिल समिति सरसावा-----------11785
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें