फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव कृष्णी में मामूली विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी डंडे चल गए। एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गांव कृष्णी में रहने वाला लाल सिंह (65 वर्षीय) शनिवार रात करीब पौने नौ बजे गाय को नहला रहे थे। पास में ही चाउमीन बिक्री करने वाले संदीप आदि का परिवार रहता है। गाय को नहलाने के दौरान पानी के छींटे गिर जाने पर संदीप और लाल सिंह पक्ष के लोगों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि लाल सिंह को लात घूंसों से पीटा गया, जिस कारण उनकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में लाल सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि दोनों पक्षों में मामूली बात पर विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट होना बताया गया है। मृतक के शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें