फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला रोड पर तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर स्थित दबनी वाला कब्रिस्तान के पास बने तालाब से बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग का शव निकाला गया। पुलिन बताया कि नशे की हालत में यह बुजुर्ग अचानक तालाब में गिर गया था।
विज्ञापन

अंबाला रोड पर पेट्रोल पंप के पास तालाब है। बुधवार को दोपहर कुछ लोगों ने थाना कुतुबशेर की नकुड़ तिराहा चौकी पुलिस को सूचना दी कि तालाब में एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर छानबीन की तो उसकी शनाख्त शारदानगर क्षेत्र के गली नंबर आठ निवासी 70 वर्षीय सरदार बलदेव सिंह के रूप में हुई।
पुलिस ने ने बलदेव सिंह के परिजनों को सूचना दी और शव का पंचनामा भरा और शव परिवार के लोगों को सौंपा। थाना कुतुबशेर प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि नशे की हालत में तालाब में गिरने से बुजुर्ग की मौत हुई है। बुजुर्ग होने के कारण वह तालाब से बाहर नहीं निकल पाए। पेट्रोल पंप के पास रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि बुजुर्ग को जब देखा गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले अंबाला रोड पर ही रेलवे लाइन के पास एक शव पड़ा मिला था। यह शव नानौता क्षेत्र के एक युवक का था जो परिवार में कुछ कहासुनी होने के बाद घर से चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें