बेहट कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ी गई जेसीबी।
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। यमुना नदी में यूपी की सीमा में अवैध खनन कर रहे हरियाणा के माफिया पुलिस देखकर भाग खड़े हुए। पुलिस को मौके पर एक जेसीबी मशीन मिली, जिसे पुलिस कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी ने बताया मंगलवार की शाम गांव असलमपुर बरथा के ग्रामीणों द्वारा उन्हें सूचना दी कि यमुना नदी में हरियाणा के कुछ लोग यूपी की सीमा में जेसीबी मशीन से अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देखकर खनन माफिया और उनके लोग जेसीबी को मौके पर ही छोड़कर हरियाणा की तरफ भाग गए। पुलिस जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया खनन कर रहे माफिया को पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।