फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट कैंप के लिए सहारनपुर के आठ खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों का कैंप 20 से 26 मार्च तक कानपुर में आयोजित हो रहा है। खास बात यह है कि कैंप के लिए प्रदेश भर से चुने गए 45 खिलाड़ियों में आठ खिलाड़ी सहारनपुर जनपद से हैं। इसे लेकर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी ने बताया कि अंडर-19 खिलाड़ियों का कैंप 20 से 26 मार्च तक कानपुर में आयोजित हो रहा है। खुशी की बात यह है कि आठ खिलाड़ी सहारनपुर के हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। चयनित खिलाड़ियों में सक्षम, मोहम्मद अमान, अब्दुल वाहिद, माणिक, यासिर, अब्दुल रहमान, वासु और आर्यन कुमार शामिल हैं। सैफी ने बताया कि सहारनपुर के क्रिकेटर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इनमें ज्यादातर तेज गेंदबाज हैं। सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि सहारनपुर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सबसे बड़ा हाथ अकरम सैफी का रहा है, जिनके प्रयास से सहारनपुर में बीते कई साल से चयन ट्रायल यूपीसीए करा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, अमित सेठी, साजिद उमर, राजकुमार राजू, सैयद मशकूर, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, राकेश शर्मा, विक्की चौधरी, सत्यम शर्मा, वकार अहमद, राजीव गोयल टप्पू, रंधीर कपूर, विनय कुमार, तनवीर, साचिन सैनी, अर्जुन कुमार आदि ने हर्ष जताया है।

मोहम्मद अमान।- फोटो : SAHARANPUR

यासिर।- फोटो : SAHARANPUR

अब्दुल रहमान।- फोटो : SAHARANPUR

अब्दुल वाहिद।- फोटो : SAHARANPUR

क्रिकेटर वासु।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें