फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल अजहा आज, तैयारी हुईं पूरी

Tue, 13 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बकरीद की नमाज के लिए तैयार ईदगाह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ईदगाह के साथ ही शहर की तमाम मस्जिदों में भी ईद उल अजहा की नमाज की तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई है। मस्जिदों में नमाज का समय अलग अलग रहेगा लेकिन सबसे अधिक नमाजी ईदगाह पहुंचेंगे। व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन


रूट डायवर्ट 
सहारनपुर। ईद-उल-जुहा के लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। नमाज के समय रूट डायवर्जन कर दिया गया है। इस अवसर पर ईद-उल-जुहा की नमाज थाना कुतुबशेर क्षेत्रांतर्गत सुबह 8.45 बजे ईदगाह पर अदा की जायेगी। नमाजियों के लिए यातायात डायवर्जन   एवं पार्किंग की व्यवस्था की   गई है। जो सुबह 3:00 बजे से ही लागू हो जाएगी। 

यह रहेगा रूट डायवर्जन
दिल्ली की ओर से अंबाला की ओर जाने वाले वाहनों को  नानौता मे संजय चौक से नकुड, गंगोह के रास्ते सरसावा होकर निकाला जाएगा।
दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हे मुजफ्फरनगर अथवा देहरादून की ओर जाना है वे नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद से नागल से गागलहेडी से हेकर जाएंगें।
विज्ञापन


अंबाला की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन  शाहजहांपुर से नकुड, गंगोह, नानोता मे संजय चौक से होकर जाएंगे।अंबाला की ओर से  देहरादून की ओर जानने वाले वाहन शाहजंहापुर से चिलकाना होकर कलसिया से फतेहपुर से जाएंगे।

विकासनगर, बेहट की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन कलसिया तिराहे से छुटमलपुर से गागलहेडी से नागल से देवबंद से नानौता होकर जाएंगे।

देहरादून, हरिद्वार की ओर से अम्बाला रोड की ओर जाने वाले वाहन छुटमलपुर से गागलहेडी से देवबन्द से नानौता से गंगोह से नकुड से शाहजंहापर होते हुए जाएंगें।

देहरादून की ओर से शामली, दिल्ली जाने वाले वाहन गागलहेडी से नागल से देवबंद से बड़गांव से संजय चौक नानौता होकर जाएंगे।
देहरादून की ओर से आने वाले छोटे वाहन जिन्हे अंबाला की ओर जाना है वह अंबेडकर चौक से एसबीडी चौक से कलक्ट्रेट तिराहे से हसनपुर चौक से शुगर मिल तिराहे से मानकमउ पुलिया से नकुड तिराहे से अम्बाला की ओर जाएंगें।

अंबाला की ओर से  देहरादून जानने वाले हल्के वाहन नकुड तिराहे से मानकमउ से शुगर मिल तिराहे से सर्किट हाउस से हसनपुर चौक से सिविल लाइन तिराहे से एसबीडी चोक से अम्बेडकर चोक से होकर देहरादून जाएंगें।

बेहट रेड, देहरादून रोड, टपरी रोड, बडगांव रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड एंव चिलकाना रोड से नगर  की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहन नहीं आने दिया जाएगा। गंगोह बस अड्डा व नकुड तिराहे की ओर से कोई भी रोडवेज बस अंबाला रोड की ओर नहीं जाएगी।

गंगोह बस अड्डा व रोडवेज बस अड्डा को आने व जाने वाली बसें जिन्हें शामली व अंबाला व गंगोह की ओर जाना है डायवर्जन के दौरान घंटाघर चौक से देहरादून चौक से पुलिस लाइन के सामने से कलक्ट्रेट तिराहे से हसनपुर चौक से होकर अपने गंतव्य को जाएंगी। 

यहां रहेगी पार्किंग
नकुड, सरसावा की ओर से आने वाले नमाजियों के वाहनों की पार्किंग अंबाला रेड पुल से सर्किट हाउस वाली रोड पर व एलाइट पेट्रोल पंप के सामने खाली स्थान पर रहेगी।
विज्ञापन

घंटाघर से आने वाले नमाजियों के लिए पार्किंग गांधी पार्क में कराई जाएगी।
चिलकाना की ओर से आने वाले नमाजियों के वाहनों की पार्किंग गोल्डन ब्रिज, फरीदी धर्म कांटा, पशु पैठ बाजार मे कराई जाएगी।
दोपहिया वाहनों की पार्किंग कल्पना सिनेमा की बाउंड्री में कराई जाएगी।        
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें