फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद आज, घरों में रहकर ही अदा की जाएगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ईद का त्यौहार आज मनाया जाएगा। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते न तो नमाज ईद गाह पर होगी और मस्जिदों में भी पांच लोग ही नमाज पढ़ सकेंगे। सभी को अपने घरों में ही ईद की नमाज पढ़नी होगी। साथ ही गले मिलने की बजाय एक दूसरे को सोशल मीडिया पर ही ईद मुबारक की जाएगी। यह आह्वान प्रशासन के साथ साथ दारुल उलूम ने भी किया है।
विज्ञापन

महानगर की चौक फव्वारा स्थित प्रमुख जामा मस्जिद सहित, पुरानी जामा मस्जिद चूड़ी बाजार सहित सभी मस्जिदों में सिर्फ पांच लोग ही नमाज अदा कर पाएंगे। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। दारुल उलूम की ओर से भी लोगों से पहले अपील कर दी गई है कि वह अपने घरों में रहकर नमाज अदा करें। ईद की नमाज का समय सुबह 5:30 से 11:30 बजे तक रहेगा। ऑल इंडिया तालिमी बोर्ड के महासचिव दानिश सिद्दीकी ने कहा कि गाइडलाइन का पालन करे हुए त्योहार को सादगी से मनाएं।
बंद शटर के अंदर होती रही खरीदारी
सहारनपुर। ईद को लेकर बाजारों में लोगों ने खरीदारी की। सुबह के समय मिलने वाली छूट के दौरान बाजारों में भीड़ रही। इसके अलावा नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, पुल कंबोहान, चिलकाना रोड चकराता रोड, रायवाला में व्यापारियों ने शटर बंद रखा, लेकिन ग्राहक के आने पर शटर खोलकर उन्हें अंदर बैठाकर सामान की बिक्री की। कुछ दुकानों को पुलिस ने बंद भी कराया।
विज्ञापन

सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद, रूट भी किया डायवर्ट
सहारनपुर। ईद पर सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मस्जिद और ईदगाह के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। इसको लेकर एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने लोगों से कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें