फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Mon, 04 Jul 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Idgah to supervise the administrative staff - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर जिला प्रशासन ईद-उल-फितर की तैयारियों में जुट गया है। रविवार को डीएम, एसएसपी और नगरायुक्त ने ईदगाह पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


ईद के छह या सात जुलाई को होने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन अपने स्तर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। चूंकि ईदगाह पर सबसे अधिक नमाजी नमाज अदा करने पहुंचते हैं।

ऐसे में प्रशासन के लिए ईदगाह पर व्यवस्था बनाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी का काम होता है। पांच दिन पहले नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने ईदगाह का दौरा कर वहां की सफाई के लिए कर्मचारी लगाए थे।
विज्ञापन


रविवार की शाम चार बजे डीएम पवन कुमार, एसएसपी प्रदीप कुमार यादव और नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला ने ईदगाह का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि ईद पर नमाजियों की सहूलियत के लिए रूट डायवर्ट रहेगा।

यानी अंबाला रोड पर ईदगाह के सामने से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यदि ईद के दिन बारिश होती है तो उस स्थिति में क्या व्यवस्था रहेगी? इस पर भी अधिकारियों ने मंथन किया। 
विज्ञापन


चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा ः पुलिस प्रशासन ईद पर किसी भी प्रकार की खुुराफात को रोकने के लिए अलर्ट है। एसएसपी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि ईद के दौरान देहात के साथ ही शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी बल तैनात रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी जाएगी। खुफिया विभाग को इसमें लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें