फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति की वाहक होती है शिक्षा : डाक्टर धर्म सिंह सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा(सहारनपुर)। ग्राम कुतुबपुर के डीएस इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में राज्यमंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी ने कहा है कि शिक्षा संस्कृति की वाहक होती है। कोई देश कितना उन्नत है, यह उस देश के शैक्षिक वातावरण से परिलक्षित हो जाता है। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ शोध एवं खेलों के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम कुतुबपुर के डीएस इंटर कॉलेज का वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विषय पर समाज की मध्ययुगीन सोच पर चोट करते हुए शानदार नाटिका प्रस्तुत की। समाज तथा युवाओं में मोबाइल के बढ़ते चलन पर भी कटाक्ष करते हुए बच्चों ने संदेश दिया कि आधुनिकता के साथ सामाजिक जीवन ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य तथा एकांकी भी पेश की गई। प्रधानाचार्य संजय चौहान ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई तथा भविष्य में प्रगति की योजनाएं साझा की। इस मौके पर शैक्षणिक तथा खेलो में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में आयुष राज्यमंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी ने कहा कि शिक्षा हमारे भविष्य की पहचान है। हमें जो मुकाम हासिल करना है, वह स्कूली शिक्षा के दौरान ही तय हो जाता है। इसलिए बच्चों को स्कूली शिक्षा के समय बेहद अनुशासन एवं लगन से रहना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक महावीर राणा, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर ने भी विचार रखते हुए शिक्षा को समाज तथा देश की तरक्की की सीढ़ी बताया। इस मौके पर संस्था के प्रबंधक कान सिंह तथा बृजपाल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें