सहारनपुर। विधानसभा चुनावों में जनपद के 37491 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। 18 से 19 आयु वर्ग के इन युवा मतदाताओं का रुख जिले की सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। युवा मतदाताओं के लिए शिक्षा एवं रोजगार चुनावी मुद्दा रहेगा। उनका कहना कि जो भी राजनीतिक दल युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर होगा उसके प्रत्याशी को ही वोट दिया जाएगा। युवा मतदाताओं से बातचीत ----
शिक्षा एवं रोजगार हो प्राथमिकता
किसी भी सरकार के लिए शिक्षा एवं रोजगार प्राथमिकता होनी चाहिए। जो भी राजनीतिक दल इन मुद्दों को लेकर अपना स्पष्ट एवं गंभीर रुख दिखाएगा उसी के प्रत्याशी को वोट दिया जाएगा। - वंश ठाकुर, निवासी ज्ञान विहार।
सस्ती और सुलभ हो शिक्षा
राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र में युवाओं के लिए सस्ती एवं सुलभ शिक्षा की व्यवस्था के लिए योजना होनी चाहिए। युवाओं के लिए यह चुनावी मुद्दा रहेगा। जो भी राजनीतिक दल युवाओं के भविष्य के बारे में सोचेगा, उसे ही वोट दिया जाएगा। - रितिका त्यागी, पेपर मिल रोड।
विश्वस्तरीय बनाए जाएं शिक्षण संस्थान
युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा दिलाने की व्यवस्था सरकार के एजेंडे में होनी चाहिए। जो राजनीतिक दल युवाओं से विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान बनाने को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगा। युवा उसे ही वोट देंगे। - मानसी निवासी पेपर मिल रोड
पहली बार मतदान करने वाले युवा
विधानसभा क्षेत्र -- 18-19 वर्ष के मतदाता
बेहट --------------------- 6319
नकुड़ -------------------- 5139
सहारनपुर नगर --------- 5999
सहारनपुर देहात --------- 5554
देवबंद ------------------- 4598
रामपुर मनिहारान ------- 4851
गंगोह -------------------- 5031
योग -------------------- 37491
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।
मानसी स्टार पेपर मिल निवासी- फोटो : SAHARANPUR
वंश ठाकुर ज्ञान विहार- फोटो : SAHARANPUR