संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य मोहन सिंह आहलूवालिया ने कहा कि समाज को शिक्षित बनाएं और कुरीतियों को दूर करें। तभी समाज तरक्की कर सकेगा। उन्होंने एकजुट होने का भी आह्वान किया।
मंडी समिति रोड स्थित तुरियानंद आश्रम में आयोजित कलाल महासभा के सम्मेलन में जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य मोहन सिंह आहलूवालिया, महापौर संजीव वालिया, शशी वालिया, रमेश वालिया मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुल्तान-उल-कौम सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मोहन सिंह आहलूवालिया ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलें और बिरादरी को मजबूत बनाएं। एकजुट होने पर ही समाज तरक्की कर सकेगा। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि समाज के युवाओं को आगे आना चाहिए और सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो समाज अपने इतिहास को भूल जाता है। वह कभी तरक्की नहीं कर पाता है। शशी वालिया और रमेश वालिया ने कहा कि बिरादरी के सभी लोग मिलजुलकर रहें और बच्चों को भी बिरादरी व अपने महापुरुषों की जानकारी दें। कार्यक्रम के संयोजक संजय वालिया रहे। संचालन अशोक वालिया और बलराम वालिया ने किया। इस दौरान प्रिंस वालिया, अतुल वालिया, हरिओम प्रकाश आहलूवालिया, अमन वालिया, अमित वालिया, विनोद वालिया, संजय पूरन सिंह, योगेंद्र पाल वालिया, टीएस चन्नी, केएल अरोड़ा, सुदेश वालिया, राजकुमार वालिया, अशोक वालिया, नवनीत वालिया, भूषण वालिया, राहुल वालिया, विरेंद्र वालिया, अमन वालिया, राजकुमार वालिया मौजूद रहे।