फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देवबंद में ईडी की दबिश, इत्र कारोबारी की तलाश में कई स्थानों पर पूछताछ, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

Thu, 16 Jul 2026 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

देवबंद में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक इत्र कारोबारी की तलाश में कई स्थानों पर पूछताछ की। टीम संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच के सिलसिले में पहुंची थी, हालांकि कारोबारी के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
ईडी की टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवबंद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बृहस्पतिवार को देवबंद में दबिश देकर एक इत्र कारोबारी की तलाश में कई स्थानों पर पूछताछ की। टीम के नगर में पहुंचने की सूचना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, जिस व्यक्ति की तलाश में ईडी आई थी, उसके संबंध में टीम को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


ईडी की टीम घुसपैठियों के कथित वित्तीय नेटवर्क और संदिग्ध आर्थिक लेनदेन की जांच के सिलसिले में नगर के मोहल्ला महल में पहुंची। टीम पश्चिम बंगाल निवासी इत्र कारोबारी की तलाश कर रही थी, जो कुछ वर्ष पहले देवबंद में इत्र का कारोबार करता था। वह करीब तीन वर्ष पहले देवबंद छोड़कर चला गया था।

यह भी पढ़ें: Meerut: आशियाने पर संकट, महिलाओं के छलके आंसू-धरना जारी, विधायक अतुल प्रधान से लगाई राहत की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी अधिकारियों ने मोहल्ला महल के अलावा नगर की कई इत्र दुकानों पर पहुंचकर कारोबारी के बारे में जानकारी जुटाई। व्यापारियों से उसके ठिकाने, कारोबार और संपर्कों को लेकर पूछताछ की, लेकिन उसके वर्तमान ठिकाने या गतिविधियों के संबंध में कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी।

बताया गया है पूर्व में कारोबारी का नाम अवैध घुसपैठ से जुड़े एक मामले में सामने आया था। उसे पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था। जिसके बाद वह यहां से चला गया था। अब ईडी उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है। 
 
ईडी का नगर में आने का पता चला है।लेकिन उन्होंने क्या कार्रवाई की इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। -अमित सिंह, सीओ, देवबंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें