फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मेले में किसानों को दिए आर्थिक तरक्की के टिप्स

विज्ञापन
नागल के कोटा में मेले को संबोधित करते ब्लॉक प्रमुख इमरान मलिक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
फोटो-10
विज्ञापन

नागल। गांव कोटा सहकारी समिति परिसर में कृषि विभाग द्वारा कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विशेषज्ञों ने कम लागत पर अधिक उत्पादन के गुर किसानों को दिए साथ ही जैविक खाद उपयोग में लाने की सलाह दी।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ करते हुए बलिया खेड़ी ब्लाक प्रमुख इमरान मलिक ने कहा कि ऐसे आयोजनों की सार्थकता तभी है, जब किसान यहां पर बताई गई बातों का अमल करें। योजना निदेशक यशवीर सैनी ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों की दोगुनी आय का सपना तभी पूरा हो सकता है, जब किसान कम लागत में ज्यादा उत्पादन ले सकें। विषय वस्तु विशेषज्ञ अशोक मलिक ने कहा कि प्रत्येक किसान को किसान सम्मान निधि का लाभ मिलना चाहिए, जिसके लिए सरकार समाधान दिवस लगाकर उनकी समस्याओं को दूर करने का काम कर रही है। मेले में मुख्य रूप से एडीओ कृषि अजय त्यागी, योगेंद्र शर्मा, निधि शर्मा, पूर्व प्रधान जयपाल सिंह, धर्म सिंह, शिवकुमार, आवेश गुप्ता, राशिद, अयूब, सतपाल, विजय काला, गयूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें