फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर-सहारनपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, दहशत

Wed, 04 Aug 2021 08:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

यूपी के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सहारनपुर के रामपुर मनिहारान और बड़गांव में बुधवार यानी आज शाम करीब 5:35 बजे हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे लोगों में दहशत फैल गई। वहीं कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को शाम के समय भूकंप के झटकों ने क्षेत्रीय लोगों को डरा दिया। लोग आनन-फानन दौड़कर घरों से बाहर निकले। भूकंप के झटकों के कारण मकान के दरवाजे और खिड़कियां हिलने से लोगों में दहशत हो गई। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना कहीं से नहीं मिली। 

बताया गया कि बुधवार शाम करीब पांच बजकर 10 मिनट पर क्षेत्र में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मकानों की खिड़कियां, दरवाजे और बंद पंखों को लोगों ने हिलते देखा तो उन्हें भूकंप का अहसास हुआ और वह शोर मचाते हुए वह अपने घरों और दुकानों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। हालांकि भूकंप से कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इससे लोग सहमे हुए दिखाई दिए। काफी देर तक लोग भूकंप की ही चर्चा करते रहे। मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी अनीता गर्ग व उमा वर्मा ने बताया कि वह घर में बैठी हुई थीं। अचानक उन्हें पंखा हिलता हुआ दिखाई दिया। इसके चलते वह शोर मचाते हुए परिवार के सदस्यों के साथ घरों से बाहर निकल गईं। उन्होंने बताया कि भूकंप का एक ही झटका महसूस किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें