फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुनाफे के लालच में गंवा दी 60 लाख रुपये की कमाई

Sat, 13 Dec 2025 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अलग-अलग मामलों में पांच लोगों से 60 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। किसी से ऑनलाइन निवेश के नाम पर तो कोई फेसबुक और बॉब कैप्स एप पर लालच में रकम गंवा दी। साइबर क्राइम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तोता चौक राम विहार कॉलोनी निवासी आशीष शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि exotica-submit.com नामक कंपनी में 18,02,391 रुपये निवेश किए थे। कंपनी ने बड़े मुनाफे का दावा किया था, लेकिन बाद में रकम गबन कर ली। देवबंद के गांव कुरलकी निवासी अजमेर सिंह ने व्हाट्सअप पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी।
कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को स्टॉक मार्केट का जानकार बताया था। उसने निवेश की सलाह दी। करीब 10 दिन तक उसने ट्रेडिंग संबंधी सुझाव दिए। इसके बाद पीड़ित ने 20 हजार रुपये से शुरुआत की, जिसमें प्रतिदिन चार से पांच फीसदी लाभ दिखाया गया।
विज्ञापन

झांसे में आकर पीड़ित रुपये लगाते रहे। 20 नवंबर 2025 को 14.04 लाख रुपये का निवेश कर चुके थे। 21 नवंबर को कॉलर ने Capillary Technology का आईपीओ लिस्ट होने के बाद पीड़ित को एक्सेलसॉफ्ट का महंगा आईपीओ अलॉट किया, जिसकी कीमत उनकी क्षमता से बाहर थी।
इसके बाद लगातार और रुपये जमा करने का दबाव बनाया जाने लगा और पीड़ित को उनका निवेश निकालने भी नहीं दिया गया। तब जाकर पीड़ित को ठगी का पता चला। थाना जनकपुरी में सड़क दूधली निवासी शाह खालिद के साथ ऑनलाइन निवेश के नाम पर 5.80 लाख रुपये की ठगी हुई।
ठगों ने उन्हें फेसबुक के माध्यम से जुड़ी लिंक भेजकर जोड़ा और अधिक मुनाफे का लालच दिया। लगातार निवेश करते रहे, लेकिन बाद में रकम वापस नहीं मिली। सढ़ौली कदीम निवासी रामभूल सिंह के साथ ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर 13.69 रुपये की साइबर ठगी हुई।
ठगों ने बॉब कैप्स क्यूआईबी एप से जोड़ा। पीड़ित ने लालच में आकर 13.69 लाख रुपये निवेश कर दिए। हकीकत नगर निवासी प्रेम बटला से ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट का लालच देकर 10.16 लाख रुपये साइबर ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें