फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सीएमओ ऑफिस में लागू हुई ई-व्यवस्था, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Tue, 17 Feb 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सीएमओ कार्यालय में ई-ऑफिस की नई व्यवस्था लागू हो गई। चिकित्सा प्रतिपूर्ति, हेल्थ, दिव्यांग सर्टिफिकेट, कर्मचारियों की तैनाती समेत अन्य सभी कार्यों की स्थिति ऑनलाइन चेक की जा सकेगी। अब तक 23 आईडी बन चुकी है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में रोजाना चिकित्सा प्रतिपूर्ति, मेडिकल सर्टिफिकेट समेत तमाम काम ऑफलाइन होते थे। जांच की फाइल भी लंबे समय तक लंबित पड़ी रहती थी। ऐसे में समय पर जांच नहीं होती थी। अब सीएमओ कार्यालय में ई-ऑफिस की व्यवस्था लागू कर दी है। 23 लिपिकों के डिजिटल हस्ताक्षर व आईडी बनाई जा चुकी है। नई व्यवस्था में संबंधित बाबू पत्रावलियों पर डिजिटल हस्ताक्षर कर भेजेंगे। इसके बाद उच्चाधिकारी पत्रावलियों पर डिजिटल हस्ताक्षर कर अनुमोदन करेंगे। इस तरह विभागीय स्तर पर कार्यालय के किसी भी पटल पर पत्रावलियों की लंबित नहीं होगी। चिकित्सा प्रतिपूर्ति, हेल्थ व दिव्यांग सर्टिफिकेट, कर्मचारियों की तैनाती समेत अन्य कार्यों की स्थिति ऑनलाइन चेक की जा सकेगी। नई व्यवस्था में अधिकारियों की व्यस्तता के चलते पत्रावलियों की लंबित का झंझट ही खत्म हो जाएगा।






कार्यालय को ई-ऑफिस में तब्दील कर दिया है। नई व्यवस्था फाइलों को एक से दूसरी जगह भेजने का झंझट खत्म हो जाएगा। समय और कागजों की बचत होगी। डाटा सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें