फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले के 1.27 लाख यूनिटों की नहीं हुई ई-केवाईसी

Thu, 28 Aug 2025 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कई बार मौका मिलने के बावजूद ई-केवाईसी न कराने वाले राशनकार्ड धारकों की यूनिट का राशन रूकेगा। जिले के 1.27 लाख यूनिटों की अभी तक ई-केवाईसी नहीं हो सकी है। इनके पास 31 अगस्त तक का समय है। ई-केवाईसी न कराने वाली यूनिटों का राशन सितंबर में नहीं मिलेगा। हालांकि, सरकार ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को इससे अलग रखा है।
विज्ञापन

जिले में 5.72 लाख राशन कार्ड धारक हैं। इनमें से करीब 23 लाख यूनिट दर्ज हैं। पिछले कई माह से यूनिटों की ई-केवाईसी का कार्य चल रहा है। ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि पहले 30 जून निर्धारित की गई थी, जिसे 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया। इसके बावजूद अभी तक शत प्रतिशत यूनिटों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई हैं।
जिले में 1233 सस्ते गल्ले की दुकान है। जहां पर सभी राशनकार्ड धारकों को राशन वितरण किया जाता है। विभाग ने राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए बॉयोमेट्रिक तरीके से राशन वितरण शुरू किया है। अभी तक यह व्यवस्था थी कि यदि किसी राशनकार्ड में शामिल एक भी यूनिट की ई-केवाईसी है तो सभी यूनिट का राशन मिल जाता था। अब जिन यूनिट की ई-केवाईसी नहीं हुई है, उन यूनिटों का राशन कार्डधारक नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें