फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमकुंड पुल की एप्रोच रोड का इंजीनियरों की टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
भीकुंड पुल एप्रोच रोड का निरीक्षण करते इंजीनियर। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की टीम ने बुधवार को भीकुंड पुल की एप्रोच रोड का निरीक्षण किया। गंगा का जलस्तर बढ़ने से टीम को ट्रैक्टर के सहारे भीमकुंड पुल तक पहुंचना पड़ा। यहां टीम ने बारिश के चलते सड़क बनाने में आ रही परेशानियों की जानकारी ली। वहीं, ठेकेदार को समतलीकरण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भीकुंड गंगा घाट पर पुल का कार्य महीनों पहले ही पूर्ण हो चुका है। वहीं, एप्रोच रोड का कार्य अधूरा है। वहीं, पूर्व में ठेकेदार की लापरवाही के कारण एप्रोच रोड अधूरी है। जिसका टेंडर कुछ दिन पूर्व नए ठेकेदार को दिया गया था। उसके द्वारा कार्य भी कराया जा रहा था परंतु बरसात का मौसम में बाधाओं के चलते सड़क के समतलीकरण में आ रही परेशानियों को देखते हुए ठेकेदार के अनुरोध पर पीडब्ल्यूडी टीम निरीक्षण करने पहुंची। इसमें इंजीनियर राजीव सिंह, हरेंद्र शर्मा, पंकज कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान भीमकुंड चौराहे से गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी सड़क के ऊपर से उतर रहा था। जिस कारण इंजीनियरों को गाड़ी भीमकुंड चौराहे पर रोककर ट्रैक्टर के सहारे गंगा पुल तक ले जाया गया। गंगा पुल पर एप्रोच रोड का समतलीकरण चल रहा था। इसका टीम ने निरीक्षण किया और ठेकेदार से जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं, इंजीनियर राजीव कुमार ने कहा कि बरसात के मौसम के बाद ही एप्रोच रोड का लेपन कार्य शुरू होगा। मिट्टी का कार्य कराया जा रहा है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ हो रही है। गंगा के बढ़े जल स्तर ने भीकुंड के ग्रामीणों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें