कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव उसंड निवासी हेमंत (21) पुत्र राजेश संसारपुर में स्थित एक कॉलेज में बीए का छात्र था। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह पड़ोसी गांव अबाबाकरपुर नौगांवा निवासी छात्रा के घर पहुंचा। कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि छात्र ने छात्रा के घर के अंदर आत्महत्या कर ली, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र का शव खून से लथपथ हालत में घर में पड़ा हुआ था, जिसकी छाती पर गोली लगी हुई थी।
छात्रा के परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुबह के समय घर में सिर्फ महिलाएं थीं। तभी छात्र आया, जिसने अपनी बाइक बाहर खड़ी की। घर के अंदर घुसते ही उसने छाती पर गोली मार ली। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पता चलने पर छात्र के परिजन भी वहां पहुंचे।