फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के चलते माध्यमिक विद्यालयों में दाखिलों की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोविड - 19 के कारण माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाओं में कम दाखिले हुए हैं। दाखिलों की अंतिम तिथि भी निकल चुकी है। सीटें भरने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दाखिलों की अंतिम तिथि को बढ़ाया है।
विज्ञापन

दसवीं और 12वीं के लिए संस्थागत और व्यक्तिगत विद्यार्थियों के दाखिले के लिए पहले पांच अगस्त अंतिम तिथि थी, जिसे बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है। कॉलेजों द्वारा उक्त विद्यार्थियों से प्राप्त शुल्क को एकमुश्त जमा कराने की अंतिम तिथि दस अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर सात सितंबर किया गया है। प्रधानाचार्यों द्वारा कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि 16 अगस्त थी, जिसे अब 21 सितंबर किया गया है। दस अगस्त के बाद शुल्क जमा करने पर प्रति छात्र सौ रुपये विलंब शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त ही थी, जिसे बढ़ाकर सात सितंबर किया गया है। अन्य तिथियों में भी संशोधन किया गया है। इसी प्रकार कक्षा नौ और 11 में दाखिले की अंतिम तिथि पांच अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 31 अगस्त किया गया है। प्रधानाचार्यों द्वारा पंजीकरण शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कराने की अंतिम तिथि 25 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 21 सितंबर किया गया है। कक्षा नौ और 11 के लिए अन्य तिथियां भी बढ़ाई गई हैं। संपूर्ण जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूूबे ने सभी प्रधानाचार्यों को संशोधित कार्यक्रम के तहत दाखिले की प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें