फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: जन्मदिन की पार्टी में पहले पी शराब, नशे में धुत युवतियों ने पुलिसकर्मियों से की गाली-गलौज, हंगामा

Mon, 17 Jul 2023 08:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में रविवार देर रात रेलवे रोड पर एक होटल में जन्मदिन की पार्टी में आई युवतियों ने शराब के नशे में पुलिसकर्मियों से गाली गलौज कर दी। युवतियों ने सड़क पर भी जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मेडिकल के बाद युवतियों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
girls - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर रेलवे रोड पर एक होटल में जन्मदिन की पार्टी में आई युवतियों ने शराब के नशे में पुलिसकर्मियाें के साथ गाली-गलौच करते हुए सड़क पर जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने युवतियों का मेडिकल कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


घटना रविवार की देर रात की है। पुलिस के मुताबिक, तीन युवतियां रेलवे रोड स्थित एक होटल में जन्मदिन की पार्टी में आई थी। कुछ लोगों ने गलत कार्य होने का आरोप लगा दिया। माैके पर लोगों भीड़ लग गई।
विज्ञापन

पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर तीन युवतियां भड़क गई और सड़क पर आकर हंगामा करने लगी। पुलिस के मुताबिक, तीनाें युवतियां शराब के नशे में थी और इन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद लोगों ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने भी गाली-गलौज करते हुए आरोपी लड़कियों का वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलवाकर तीनों युवतियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने इनके परिजनों को जानकारी दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवतियाें को उनके परिजनों की सुपुदर्गी में दे दिया। 

वहीं, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें