फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू ने पैदा कर दी दवा की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तीन दिन के कोरोना कर्फ्यू को दो दिन ओर बढ़ाने के बाद फुटकर मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की किल्लत हो गई है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों द्वारा लिखी दवा और आवश्यक वस्तुएं नहीं मिल रही हैं। थोक विक्रेताओं की दुकानें बंद होने की वजह से यह स्थिति बनी है।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू बृहस्पतिवार की सुबह तक रहेगा, जिसे शुक्रवार की रात आठ बजे से लागू किया गया था। पहले मंगलवार को बाजार खुलने थे, लेकिन दो दिन कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया गया। तीन दिनों तक मेडिकल स्टोरों पर दवाएं लोगों को आसानी से मिलती रही, लेकिन चौथे दिन अधिकांश मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की किल्लत हो गई है। लोगों को चिकित्सक द्वारा लिखी दवा उपलब्ध नहीं हो रही है। कोर्ट रोड पर दवा कारोबारी संजय त्यागी ने बताया कि थोक विक्रेताओं की दुकानें बंद होने की वजह से दिक्कत आई है। फुटकर के अलावा थोक मार्केट भी खुलनी चाहिए। हकीकत नगर के मेडिकल स्टोर स्वामी विरेंद्र बहल और जिला अस्पताल चौक के मेडिकल स्टोर संचालक प्रवीन ने बताया कि दवाएं नहीं होने की वजह से लोगों को वापस भेजना पड़ रहा है। जनकपुरी चौक पर दवा खरीदने आए ग्राहक अनीस अहमद व सुशील कुमार का कहना है कि पूरे दिन कई मेडिकल स्टोरों पर चक्कर काटने के बाद उन्हें दवा मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें