रेलवे कर्मचारी को डांटते डीआरएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में डीआरएम ने बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। एक रेहड़ी और एक स्टॉल पर गंदगी मिलने और मानक पूरे न होने पर दोनों को बंद कराया।
इसके बाद उन्होंने खान आलमपुरा यार्ड में बन रही कार शेड का भी निरीक्षण किया। उनके स्टेशन पर रहने तक स्थानीय रेल अधिकारियों में बेचैनी रही। डीआरएम दिनेश कुमार बृहस्पतिवार दोपहर स्टेशन पहुंचे थे।
उन्होंने पहुंचते ही सभी प्लेटफार्मों का निरीक्षण शुरू कर दिया। जगह-जगह फैली गंदगी को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए। एक-एक स्टॉल और रेहड़ी पर जाकर वहां मिलने वाले सामान की जांच की।
प्लेटफार्म नंबर दो पर एक रेहड़ी पर गंदगी मिली, जिसे बंद करने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म नंबर तीन नंबर पर एक स्टॉल पर मानकों के वितरीत सामान बेचे जाने पर उसका भी लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।
कैंटीन का भी निरीक्षण किया। पार्सल में जाकर जांच की। पार्सल बिल की रसीदों पर मार्किंग ठीक नहीं मिलने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया। इसके बाद वह डीआरएम खानआलमपुरा यार्ड पहुंचे।
यहां बन रही कारशेड को देखा। निर्माण कंपनी के अधिकारियों से बात करते हुए निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने को कहा गया। डीआरएम के स्टेशन पर रहने के दौरान अनाधिकृत वेंडर गायब रहे। इसके अलावा अन्य अधिकारी भी अलर्ट दिखे।