फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सुबह के समय बूंदाबांदी, दोपहर में खिली रही धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सुबह के समय करीब डेढ़ घंटे की बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार हो गया, लेकिन पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद बादल छंटते चले गए। उसके बाद दिनभर धूप रही।
विज्ञापन

जनपद में कई दिन से अधिक गर्मी पड़ रही थी। पंखे भी गर्मी से राहत दिलाने में नाकाम थे। शुक्रवार की रात दो बजे तक मौसम साफ था, लेकिन उसके बाद अचानक मौसम बदलना शुरू हुआ। शनिवार की सुबह जब लोग जगे तो आसमान बादलों से घिरा हुआ था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो करीब दस बजे तक होती रही। इसके बाद बादल बने रहे और हल्की हवा चल रही थी, लेकिन पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे बादल छंटना शुरू हुए और धूप निकल आई।
दोपहर 12 बजे तक ज्यादातर बादल हट चुके थे। इसके बाद शाम तक धूप निकली। हालांकि शाम के समय फिर हल्के बादल आ गए। मौसम विभाग ने रविवार को भी बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। मिर्जापुर स्थित वेधशाला प्रभारी अमीर आलम का कहना है कि रविवार को भी जनपद के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-न्यूनतम-अधिकतम
12 सितंबर-26-34
11 सितंबर-28-35
10 सितंबर-28-34
09 सितंबर-27-33
08 सितंबर-28-32
07 सितंबर-28-33
06 सितंबर-27-31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें