फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यातायात नियम तोड़ने पर 56 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

Sun, 20 Jul 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। पिछले तीन महीने में यातायात नियम तोड़ने पर 56 वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया है। साथ ही दूसरे राज्यों व जनपदों के वाहन चालकों के भी लाइसेंस निलंबित किए गए। यह वह हैं, जिनका तीन से अधिक बार चालान हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, यातायात पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए चेकिंग अभियान चलाता रहता है। यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों का चालान किया जाता है, जिन वाहन चालकों का तीन से अधिक बार चालान होता है, उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए संभागीय परिवहन विभाग को यातायात पुलिस भेज देती है। संभागीय निरीक्षक रोहित कुमार सिंह का कहना है कि अप्रैल से जून 2025 तक कुल 56 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इनमें 28 लाइसेंस स्थानीय, 15 गैर जनपद और 13 लाइसेंस ऐसे, जो दूसरे राज्यों के हैं। पिछले महीने की बात करें तो एक लाइसेंस स्थानीय निलंबित किया, जबकि चार गैर जनपद और तीन अन्य राज्यों के किए गए। यह वह वाहन चालक हैं, जिन्होंने सिग्नल तोड़े, शराब पीकर वाहन चलाने, मोबाइल से बात करते हुए वाहन चालाने, गलत साइड में वाहन चलाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें