फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिलेंगे डायल 112 के वाहनों को अपने चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक होमगार्ड और पीएसी के जवान कर रहे ड्राइविंग
विज्ञापन

परिक्षेत्र के तीनों जिलों में 118 चालकों की होगी तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। डायल पुलिस 112 के वाहनों को जल्दी ही अपने चालक मिलने जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों में से जो कांस्टेबल वाहन चलाने में निपुण हैं और उनके पास वाहन चलाने का लाइसेंस है , उनको स्वेच्छा से आवेदन मिलने पर चयनित किया है। इनकी परीक्षा हो चुकी है और तीन सप्ताह की ट्रेनिंग होनी बाकी है। इसके बाद इन्हें यूपी डायल 112 पर तैनाती कर दी जाएगी।
दरअसल, अभी तक यूपी डायल 112 के वाहनों पर ड्राइवर के रूप में होमगार्ड और पीएसी के जवान ही तैनात हैं, क्योंकि इन वाहनों पर अलग से तैनाती के लिए पर्याप्त संख्या में ड्राइवर नहीं थे। इसी कमी को दूर करने के लिए प्रदेश स्तर पर निर्णय हुआ कि पुलिसकर्मियों में से जो वाहन चालक बनना चाहते हैं, उन्हें यूपी डायल 112 पर तैनात करने के लिए प्रक्रिया अपनाई जाए। इसके तहत जिन पुलिसकर्मियों ने आवेदन किया, उनकी परीक्षा पिछले दिनों कराई गई।
विज्ञापन

परिक्षेत्र के तीनों जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में 118 कांस्टेबलों को यूपी डायल 112 वाहनों पर बतौर चालक तैनाती करने के लिए चयन किया है। अब इनकी ट्रेनिंग होनी है, जो तीन सप्ताह होगी और 09 अगस्त से शुरू होगी। 21 अगस्त तक ट्रेनिंग पूरी होगी। एसपी ट्रैफिक प्रेम चंद ने बताया ट्रेनिंग पूरी होने के बाद चयनित चालकों को यूपी डायल 112 के वाहनों पर तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
यूपी डायल 112 के वाहनों पर चालकों की तैनाती करने की प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द ही पूरी होने वाली है। अभी तक होमगार्ड और पीएसी के जवानों से इनका संचालन किया जा रहा था। परिक्षेत्र के तीनों ही जनपदों में यूपी डायल 112 के वाहनों पर तैनाती के लिए 118 पुलिसकर्मियों का चयन हो रहा है। - उपेंद्र कुमार अग्रवाल, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें