फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनिज से लदी ट्रालियां छोड़ भागे चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। एसडीएम के आने की सूचना मिलने पर मंगलवार की रात अवैध खनिज सामग्री से लदी तीन ओवरलोड ट्रालियों को उनके चालक ट्रैक्टरों से अलग कर लोदीपुर गांव के श्मशान घाट के पास छोड़कर फरार हो गए। खनन बेल्ट से अवैध खनिज का परिवहन रुक नहीं रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं अन्य वाहनों में ओवरलोड अवैध खनिज सामग्री का परिवहन दिन ढलते ही शुरू हो जाता है। मंगलवार की रात एसडीएम के आने की सूचना मिलने पर अवैध खनिज सामग्री से ओवरलोड तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को उनके चालक लोदीपुर गांव के श्मशान घाट के पास ट्रैक्टरों से अलग कर छोड़कर फरार हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने बताया, कि इन ट्रैक्टर-ट्रालियों की संख्या 8 थी, इनमें से पांच दोपहर में यहां से कुछ लोग ट्रैक्टरों में जोड़ कर ले गए। इन तीन को लेने के लिए कोई नहीं आया है। ये रात से यहां खड़ी है।
विज्ञापन

वह रात क्षेत्र में थे। हो सकता है उनकी गाड़ी को देखकर चालक रास्ते से हटाकर इन ट्रालियों को छोड़कर भागे हो। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

दीप्ति देव, एसडीएम बेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें