फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

05.26 लाख अंग्रेजी शराब की बोतल और 5.22 लाख बीयर कैन गटक---

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी सीजन में 49 दिन में 14.13400 बल्क लीटर देसी शराब की भी हुई खपत
विज्ञापन

अमर उजाला विशेष
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में चुनावी सीजन के 49 दिन में खूब शराब पी गई। इन 49 दिनों में 05.26 लाख अंग्रेजी शराब की बोतलें, 5.22 लाख बीयर कैन और 1413400 बल्क लीटर देसी शराब की बिक्री हुई है। आबकारी विभाग की माने तो यह खपत आम दिनों की अपेक्षा 20 प्रतिशत अधिक है।
वित्तीय वर्ष में अब तक करीब 360 करोड़ का राजस्व भी आबकारी विभाग से शासन को मिला है। जिले में बीयर, अंग्रेजी और देसी शराब की 300 दुकानें हैं। अन्य दिनों की तुलना में एक जनवरी से 18 फरवरी तक चुनावी सीजन में अंग्रेजी, देसी और बीयर की बिक्री में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। चुनाव के सीजन में शराब के शौकीन खूब शराब और बीयर पी गई है, क्योंकि, बढ़े हुए आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं।
विज्ञापन

अवैैध शराब के खिलाफ जारी रही मुहिम
इन दिनों में पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान भी चलाए रखा। पुलिस के मुताबिक 200 से अधिक शराब तस्करों दो माह में पकड़े गए हैं, जिनके पास से 1.49 लाख लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई है।
माह बोतल (अंग्रेजी शराब) शराब देसी बल्क लीटर बीयर कैन
जनवरी 317514 831694 243108
18 फरवरी तक 208892 581704 279829
पिछले दिनों में शराब की बिक्री बढ़ी है। लेकिन इसे चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। वहीं, विभाग ने बड़ी संख्या में शराब तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। - वरुण कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन

चुनाव में शराब के इस्तेमाल का कोई मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि चुनाव में शराब का इस्तेमाल हुआ। वहीं, पुलिस ने अवैध शराब भारी मात्रा में पकड़ी है।------आकाश तोमर, एसएसपी
--------------------
अभिमन्यु वालिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें