फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन, दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर तक : जिलाधिकारी

Wed, 11 Nov 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग ने संशोधन किया है। अब मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन 17 नवंबर को होगा। इसके बाद 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की ओर से अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। इसके तहत दो नवंबर तक मतदेय स्थलों का सम्भाजन और पुनर्गठन किया जाना था। जिले में नए मतदान केंद्र की सूची जारी की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली प्रकाशित होगी। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उन्होंने विशेष रूप से युवा वर्ग से अपील की कि जिनकी आयु एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है या जो पहले किसी कारण से मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा सके हैं, वे प्रारूप-6 भरकर अपना नाम सूची में जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची में किसी तरह का संशोधन या निवास परिवर्तन कराने के लिए प्रारूप-8 और अपात्र मतदाता का नाम हटवाने अथवा आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रारूप-7 भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता संबंधित मतदान केंद्र पर बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग के पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन एप एवं भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल के जरिए घर बैठे भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें