फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नवोन्मेष किसान पुरस्कार के लिए डॉ. विपिन परमार का चयन

Mon, 16 Feb 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में कृषि के क्षेत्र में नवाचार करने वाले डॉ. विपिन परमार का चयन नवोन्मेष किसान पुरस्कार के लिए हुआ है। इस पर जनपद के कृषि वैज्ञानिकों और किसानों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाह ने बताया कि डाॅ. विपिन परमार ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली से टिशु कल्चर में पीएचडी की हुई है। उन्होंने सहारनपुर में कृषि नवाचार का कार्य कृषि विज्ञान केंद्र एवं अन्य विभागों के तकनीक के सहयोग से शुरू किया। परमार ने मशरूम उत्पादन, कीड़ा जड़ी मशरूम प्रयोगशाला, बायो फ्लॉक फिश उत्पादन, जैविक बागवानी, बायो फोर्टीफाइड धान, गेहूं, सब्जी उत्पादन, केला उत्पादन, मुर्गी पालन, वर्मी कंपोस्ट, पशुपालन, जैविक उत्पादन, कृषि आदि में कृषि नवाचार किया। उनके कार्यों को देखते हुए उनका चयन पुरस्कार के लिए हुआ है, जो सहारनपुर के लिए खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें