फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर के बनाए संविधान से चल रहा देश : देवेंद्र

विज्ञापन
मल्हीपुर रोड स्थित गार्डन में हुए कार्यक्रम में रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम को सम्मानित
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मल्हीपुर रोड स्थित गार्डन में विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के बनाए संविधान से देश चल रहा है। उन्होंने संविधान में हर किसी को बराबरी का हक दिया है। संविधान से ही हम सभी को वोट का अधिकार मिला है। अमीर हो गया गरीब सभी के वोट की कीमत एक समान है। उन्होंने कहा कि हम सभी डॉ. आंबेडकर के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहे, संघर्ष करो को अपनाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों पर चल रही है। इस अवसर पर संयोजक किशोर भारती, मंडल अध्यक्ष संजय, प्रधान धर्म सिंह, महावीर, पंकज, ब्रह्म सिंह, सूरज वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें