फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्वा : रोजे रखकर मरीजों की सेवा में जुटे डॉ. फरदीन

विज्ञापन
डा फरदीन खान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर के कोविड-19 अस्पताल में तैनात डॉ. फरदीन खान पवित्र रमजान माह में रोजे रखने के साथ ही रात दिन में अस्पताल में रह कर वार्ड में रोगियों का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर के बेहट रोड स्थित आर्य नगर के रहने वाले एमडी फिजीशियन डॉ. फरदीन खान का अपना क्लीनिक है। वे बताते हैं कि जब कोरोना संक्रमण रोगियों के उपचार के लिए ड्यूटी लगी तो उन्होंने अल्लाह का शुक्रिया अदा किया कि अब वे भी इंसानियत को बचाने में अपनी भागेदारी दे सकेंगे। 27 मार्च से यहां ड्यूटी दे रहे डॉ. फरदीन बताते हैं कि कई बार वार्ड में रात के नौ तक बज जाते हैं। ऐसे में रोजा भी निर्धारित समय के बाद वार्ड से बाहर आने पर ही खुल पाता है। पत्नी हुमा और सात और आठ साल के दो बच्चे हमना तथा आहिल से वीडियो काल करके उनका हाल चाल पूछ लेते हैं। इस बार उनकी ईद भी परिजनों से दूर क्वारंटीन में मनेगी। उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। सुकून है कि वे अपने फर्ज को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें