फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अंबेडकर को याद किया

Mon, 07 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों ने बाबा साहेब भीमराम अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनको भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष पर विचार रखे।
विज्ञापन


रविवार को बामियान बुद्ध विहार में आयोजित कार्यक्रम में  संरक्षक ज्ञानचंद आजाद ने कहा कि  संविधान में बाबा साहेब ने सभी जातियों और धर्मों के लोगों के लिए बराबर के अधिकार दिए हैं। सतीश गौतम, मोहन, सुजाता, शकुंतला, दिनेश तेजान, रघुवीर सिंह बौद्ध, गणेश प्रसाद, शेर सिंह, लोटन सिंह आदि मौजूद रहे।

गढ़ीमलूक में डॉ. बीआर अंबेडकर समिति और संत शिरोमणि गुरु रविदास संघर्ष समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। इस दौरान, चेतन कुमार, अमित कुमार, मोनी, सन्नी मोंगा, राजेंद्र कुमार, अवनीश कुमार आदि रहे। 
विज्ञापन


संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर मुक्ति आंदोलन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष राहुल भारती ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों  की आवाज को बुलंद किया।  इस दौरान राम ह्दयराम, राजीव भारती, अतर सिंह, मांगेराम, जोनी कुमार, जय कुमार, रूपचंद, रोहित गौतम, रमन कुमार, इन्द्रजीत सिंह, सतीश आर्य, देशराज आदि रहे।

डॉ अंबेडकर प्रगतिशील युवा मंच की ओर से जाटव नगर में आयोजित कार्यक्रम में  अध्यक्ष रविप्रकाश बौद्घ ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। पुष्पक सिद्घार्थ, रजत किशोर, रोहित बौद्घ, सुरेश बौद्घ, आशू गौतम, अरुण कुमार, संजय गौतम आदि रहे।
विज्ञापन


भारतीय  बौद्ध महासभा की ओर से अंबेडकर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामपाल गौतम, डॉ. रविन्द्र बौद्घ, आदि ने विचार रखे। चन्द्रकिरण गौतम, भोपाल सिंह, विनोद गौतम, महावीर, अजय बिरला, दीपा, रीतिका, नेहा विश्वकर्मा, आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें