फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वेस्ट यूपी में आतंकी नेटवर्क खड़ा करना चाहता था डॉ. आदिल

Wed, 12 Nov 2025 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डॉक्टर के वेश में आदिल इतने खतरनाक मंसूबे पाल रहा था यह भनक किसी को नहीं थी, लेकिन आदिल की गिरफ्तारी के बाद जैसे-जैसे पूछताछ का दायरा आगे बढ़ रहा है बेहद चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिस तरीके से आदिल से पूछताछ के बाद फरीदाबाद में विस्फोटक पदार्थ और हथियारों का इतना बड़ा जखीरा मिला उससे हर कोई हैरान है। अब यह भी सामने आया है कि आदिल पश्चिमी यूपी में बड़ा आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी कर रहा था।
अनंतनाग का रहने वाला डॉ. आदिल अंबाला रोड स्थित फेमस मेडिकेयर अस्पताल में नौकरी करता था। 7 नवंबर को जिस समय उसे पकड़ा गया अचानक हलचल पैदा हो गई। पुलिस और एटीएस से लेकर अन्य खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े डॉ. आदिल की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। अभी तक हुई प्राथमिक जांच में आया है कि आदिल पश्चिमी यूपी के कई डॉक्टरों के संपर्क में था, जिसमें ज्यादातर जम्मू कश्मीर या वहीं के आसपास के रहने वाले थे। इसमें कई ऐसे भी हैं, जो डॉक्टरी पेशे में नहीं हैं। यहां तक कि अस्पताल और घर पर सात-आठ युवक उससे मिलने भी आते थे। ऐसे में खुफिया एजेंसियां उनकी भी जानकारी जुटा रहीं हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो आदिल पश्चिमी में अपना खुद का नेटवर्क तैयार की मंशा पाले हुए था। आदिल को लेकर सबसे अहम जानकारी यह भी सामने आयी है कि वह जहां पर नौकरी करता था और जिस मकान में रहता था उसके आसपास किसी से भी ज्यादा बोलचाल नहीं रखता था, लेकिन इस दायरे से निकलने के बाद वह पूरी तरह से सक्रिय रहता था। आशंका जताई जा रही है कि वह ऐसा इसलिए करता था कि किसी को उस पर शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें