फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों घरों में मिला डेंगू का लार्वा

Tue, 27 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रोगी की जांच करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर जनपद में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से होने वाली मौतों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देवबंद क्षेत्र के 600 घरों का निरीक्षण किया, तो ज्यादातर में डेंगू का लार्वा पलता मिला।
विज्ञापन


इतनी ज्यादा मात्रा में डेंगू का लार्वा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। उल्लेखनीय है कि डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया पूरे जनपद में कहर बरपा रहा है। बीमारी का प्रकोप कम होने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है।

सरकारी से लेकर निजी अस्पताल बुखार के मरीजों से खचाखच भरे है। स्थिति यह है कि जनपद का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां बुखार का मरीज न हो। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारी के बचाव हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है।
विज्ञापन


यही कारण है कि बीमारी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड के नेतृत्व में देवबंद क्षेत्र में जागरुकता अभियान अभियान चलाया।

जगह जगह शिविर आयोजित कर स्थानीय लोगों को बीमारी के प्रति जागरुक किया गया। इस बीच टीम ने 600 से ज्यादा घरों में पहुंचकर लोगों का जागरुक किया। घरों में लम्बे समय से रखे पानी को खाली कराया गया।

टीम को करीब 250 घरों में डेंगू का लार्वा पलता मिला। लार्वा को आनन-फानन में नष्ट कराया गया। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ के मुताबिक निजी पैथोलोजी मरीजों को गलत रिपोर्ट देकर गुमराह कर रही है।

उनका कहना है कि पैथोलोजी द्वारा दी जाने वाली रिपोर्ट में प्लेटलेट्स अपनी मर्जी से बतायी जा रही है। रिपोर्ट में वीकली डेंगू पोजिटिव बताया जा रहा है। जो किसी तरह का डेंगू नहीं होता है। ऐसे पैथोलोजी संचालकों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें