फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अवैध कॉलोनियां की जमींदोज

Fri, 08 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चल रहा विकास प्राधिकरण का अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।  टीम ने अंबाला रोड पर मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित दो कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एसडीए के अधिकारियों ने कहा कि अवैध निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


शहर में चारों ओर मनमाने तरीके से निर्मित अवैध कॉलोनियां ने सूरत बिगाड़ कर रख दी है। विकास प्राधिकरण की टीम ने दो कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण के सहायक अभियंता अनिल माथुर ने बताया कि अंबाला रोड पर मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित दो अवैध कॉलोनियों पर महाबली की सहायता से ध्वस्तीकरण किया गया।

उन्होंने इन कॉलोनियों में बनी सीसी रोड, प्लाटों की नीवों आदि को उखाड़ दिया। उन्होंने बताया कि इनमें से करीब नौ बीघा में कॉलोनी धर्मेंद्र बना रहा था। जबकि करीब 25 बीघा एरिया वाली दूसरी कॉलोनी को नसीम अहमद विकसित कर रहा था। दोनों ने विकास प्राधिकरण से कॉलोनियों को स्वीकृत नहीं करा रखा है।  इस दौरान विकास प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा, एफओ विजय शुक्ला, सहायता अभियंता आरके सिंह, एनपी सिंह और सभी अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें