सहारनपुर। विभिन्न संगठन की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्तदान किया गया। इनमें दस महिलाएं और 50 पुरुष शामिल हैं।
रविवार को मिशन कंपाउंड स्थित खेमका सदन सभागार में सेवा भारती, लघु उद्योग भारती, लाइनेस क्लब संस्कार, भारत विकास परिषद, अखिल वैश्य महासम्मेलन, जयहिंद सामाजिक संस्था, रेडक्रॉस सोसायटी आदि संगठनों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विभाग संघ चालक राकेश वीर, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव मांगलिक, सेवा भारती प्रमुख अमरकांत राणा, दिलीप चुग प्रांतीय अध्यक्ष भारत विकास परिषद ने फीता काटकर किया।
विशिष्ट अतिथि पंकज बंसल, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता, राजकमल अग्रवाल, डीके बंसल, भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष विवेक पायल, नीरज, मीना, विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष आरती शर्मा, लायनेस क्लब संस्कार की अध्यक्ष डॉक्टर नीलू राणा, निधि राणा, नीलम अग्रवाल, भाजपा की नीलिमा राणा, विनीता चौहान, नम्रता रस्तोगी, नीता नारंग, कल्पना अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद