फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से डरें नहीं, जागरूक रहें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई की ओर से कलक्ट्रेट परिसर में कोरोना वायरस से बचाव विषय पर बुुधवार को 10 बिंदुओं के अपील पत्र का विमोचन डीएम अखिलेश सिंह और नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम ने व्यापारियों सहित अन्य लोगों से अपील की कि इस वायरस से डरने की नहीं बल्कि सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थलों पर जाने से बचें। साबुन और पानी से लगातार हाथ धोने के प्रयास करें। सोशल मीडिया पर नकारात्मक और भय फैलाने वाली सामग्री डालने के बजाय बचाव के लिए जागरूक करने वाली सामग्री पोस्ट करें।
उन्होंने व्यापारियों से कहा कि कोरोना वायरस के नाम पर मेडिकल सहित अन्य उत्पादों की कालाबाजारी न की जाए। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापारी मॉस्क, सैनिटाइजर और दवाएं बिना स्टॉक किए और उचित दर पर ही विक्रय करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यापारी कालाबाजारी करता है तो व्यापार मंडल उसे संरक्षण नहीं देगा। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से पांच हजार अपील पत्र जागरूकता के लिए वितरित कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर दी जाएगी एंबुलेंस
कार्यक्रम में व्यापारियों की ओर से आश्वस्त किया गया कि जरूरत पड़ने पर व्यापार भवन पर महानगर इकाई की ओर से एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें