संवाद न्यूज एजेंसी
चिलकाना। चिलकाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चार अलग-अलग गांवों में चार लोगों को कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया।
सोमवार को गांव रघुनाथपुर निवासी विनय कुमार गली से होकर अपने घर जा रहा था। उसी समय गली में घूम रहे आवारा कुत्ते ने विनय पर हमला कर दिया तथा उसकी टांग को काटकर जख्मी कर दिया। गांव दौलतपुर निवासी रुकम सिंह को भी गली में कुत्तों ने घेर लिया तथा उसे हमला कर घायल कर दिया। गांव मलकपुर निवासी माजिद खेत में जा रहा था। रास्ते में बैठे कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया।
इसी तरह चिलकाना के मोहल्ला मजहर हसन में शौकीन को भी कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों का इलाज सीएससी सुल्तानपुर में चल रहा है। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कस्बे तथा ग्रामीण क्षेत्र में गली मोहल्ले में भारी संख्या में कुत्ते बैठे रहते हैं। गली मोहल्ले आने जाने वालों को हमेशा डर लगा रहता है।
लगातार हमले कर रहे हैं कुत्ते
गांव का गाजदीनपुर में 27 जनवरी को आवारा कुत्ते ने एक बच्चे पंकज को काटकर जख्मी कर दिया गया था। जिसे इलाज के लिए यमुनानगर ले जाया गया था।
गांव पटनी निवासी अरविंद कुमार सैनी को 21 अप्रैल को दुकान पर जाते समय कुत्ते ने घायल कर दिया था। अरविंद को पीजीआई में भर्ती कर गया था।
25 अप्रैल को पठेड़ में कुत्तों ने तीन लोगों को काटा था। उजैफ, सरवरी तथा सेवाराम को कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया था।