फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कुत्ते आक्रामक, छह दिनों में 300 लोगों को काटा

Sun, 03 Aug 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती। मौसम के उतार-चढ़ाव से कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं। हाल यह है कि अकेले गंगोह क्षेत्र में छह दिन के अंदर 300 से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल किया है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी में भी रोजाना बड़ी संख्या में कुत्ते काटने के घायल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में आवारा कुत्तों का आतंक कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के लगातार हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। गांवों में कुत्तों का झुंड अकेले व्यक्ति पर हमला करते हैं। कई बार तो यह लाठी-डंडे से भी नहीं डरते हैं। खासकर बच्चों को अधिक शिकार बनाते हैं। ततारपुर, लखनौती, दौलतपुर, पखनपुर, सुखेड़ी, बेगी, ठोल्ला, हाजीपुर, शकरपुर आदि गांवों में कुत्तों का ज्यादा आतंक है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज, एसबीडी जिला अस्पताल में लोग एआरवी इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं। गंगोह सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने बताया कि पिछले छह दिनों में 300 से अधिक लोगों ने एआरवी इंजेक्शन लगवाया है।

-
फैक्ट फाइल
तारीख कुत्ते काटे के मामले
28 जुलाई 304
29 जुलाई 217
30 जुलाई 124
31 जुलाई 152
01 अगस्त 165
02 अगस्त 214


बीते सोमवार पहुंचे थे 304 लोग

कुत्तों के लगातार हमले से एआरवी की खपत बढ़ती जा रही है। इस समय एसबीडी जिला अस्पताल में एआरवी की 2800 शीशी हैं। बीते सोमवार को अस्पताल में 304 लोगों ने एआरवी इंजेक्शन लगवाया था। शुक्रवार को 165 लोगों ने एआरवी लगाई है। इनमें छोटे बच्चे अधिक रहे।
विज्ञापन


-
- यह बने कुत्तों के हमले का शिकार



गांव ततारपुर निवासी यशपाल, पालो, संदीप, विशेष, गांव लखनौती निवासी इरशाद, सोनू, पखनपुर निवासी शहजाद, बोडपुर निवासी खुशबू, बिशवा, गांव दौलतपुर निवासी वसीम, फरमान, हलवाना निवासी शिफर को कुत्ते ने काटा। गांव सांगाठेढ़ा निवासी मुनीर, खानपुर निवासी किशोर, हाजीपुर निवासी इख्लाक, गंगोह निवासी अख्तर, समद, शिफा, निशा, सलमान, शबनम, रविंद्र, सचिन, कृष्णा कुत्तों के हमले से घायल हुए। गांव धानवा निवासी रोमन रादौर निवासी कृष्णा, शकरपुर निवासी राकेश, लख्मी, तबरकपुर निवासी अंकुश, गांव बुढ़नपुर निवासी सुफियान, गांव कलसी निवासी लाल बहादुर, गांव सुखेड़ी निवासी आर्यन कुत्तों का शिकार हुए। बेगी निवासी शहजाद, ठोल्ला निवासी शिवानी, ढलावली निवासी सुचा, हाजीपुर निवासी इकराम, फतेहपुर निवासी जावेद को भी कुत्तों ने काटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें