फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले के 2.83 लाख किसानों को प्राप्त हुई किसान सम्मान निधि की किस्त

Sun, 03 Aug 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते जनप्रतिनिधिगण। स्त
विज्ञापन
सहारनपुर। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। जिले के 28,3302 किसानों के खाते में डीबीटी के जरिये किस्त भेजी गई। वाराणसी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण केवीके सभागार में किया गया।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में हुए कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों से किसान व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राज्यमंत्री कुंवर बृजेश ने कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। भाजपा सरकार किसानों का सम्मान करती है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिले के 28,3302 किसानों के खाते में राशि भेजी गई है। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में एक-एक पौधा रोपित किया। कार्यक्रम में लगातार 20वीं किस्त प्राप्त करने वाले किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम, जिंप अध्यक्ष मांगे राम चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल गोयल बिश्नोई, पदमश्री किसान सेठपाल, सीडीओ सुमित राजेश महाजन, उप कृषि निदेशक संदीप पाल, जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार, केवीके प्रभारी डॉ. आईके कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें