फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में नहीं बना एक भी वोट

Sun, 25 Dec 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक नागरिक का वोट बनवाने की शासन और प्रशासन की मुहिम  को बीएलओ पलीता लगा रहे हैं। ताजा मामला शेखपुरा कदीम के पास  स्थित कांशीराम कॉलोनी का है, जहां एक भी नया वोट न बनने की शिकायत डीएम से की गई है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कॉलोनी में जाकर स्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए ह। 
विज्ञापन


बसपा के जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने डीएम शफकत कमाल को बताया है कि कांशीराम कॉलोनी में एक भी व्यक्ति की वोट नहीं बनी है। विधानसभा चुनाव नजदीक है। यदि वोट नहीं बनती है तो कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने से वंचित रह जाएंगे।

डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एसडीएम  सदर रामविलास यादव को मौके पर  जाकर स्थिति का पता लगाने और जिन लोगों के वोट नहीं बने हैं। उनके वोट बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें